भारत में बहुत लंबे समय तक हमारी देष की बेटियों को सामाजिक और आर्थिक रूप से पीछे रखा गया। हमारे देष के कई क्षेत्रों में आज भी बालिका भ्रूण हत्या, कम शिक्षा और कम उम्र में विवाह जैसी समस्याएँ देखने को मिलती हैं। इन्हीं समस्याओं को दूर करने और बेटियों को समान अवसर देने के उद्देश्य से सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना ।
![]() |
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना 2025 क्या है?
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना एक सरकारी एवं एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिस योजना के अंतर्गत बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा के लिए 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
यह योजना बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा तक को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार अपने देषवासियोे को यह संदेश देना चाहती है कि हामारी देष की बेटियाँ किसी से कम नहीं हैं और उनका भविष्य पूर्न रूप से सुरक्षित व उज्ज्वल होना चाहिए।
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना 2025 राजस्थान शुरू करने का क्या उद्देश्य है।
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना की षुरूवात सरकार निम्न उद्देश्य से करना चाहती हैं:-
1. सरकार समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना
2. कन्या भ्रूण हत्या और लिंग भेदभाव को रोकना
3. बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना
4. गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक सहायता देना
5. बाालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना
योजना के अंतर्गत मिलने वाली वित्तीय सहायता
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा बालिका को एक बार में नहीं बल्कि अलग-अलग चरणों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बालिका को केवल जन्म के समय ही नहीं, बल्कि उसके पूरे विकास काल में हर तरह से सहयोग मिलता रहे।
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना की सहायता राशि सीधे बालिका के नाम पर खुलवाए गए बैंक खाते या बचत योजना (जैसे एफडी/बॉन्ड) में जमा की जाती है, जिससे राशि सुरक्षित रहती है और भविष्य के लिए संरक्षित होती है। इस व्यवस्था से यह भी सुनिश्चित होता है कि धन का उपयोग सही उद्देश्य, जैसे शिक्षा और आत्मनिर्भरता, के लिए ही किया जाए।
आमतौर पर यह सहायता निम्नलिखित चरणों में दी जाती है: -
2. प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के दौरान: जब बालिका स्कूल में प्रवेश लेती है और नियमित रूप से पढ़ाई षुरू करती है, तब आगे की किस्तें जारी की जाती हैं। इससे माता-पिता बालिका की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित होते हैं।
3. उच्च कक्षा या किशोरावस्था : माध्यमिक शिक्षा पूरी करने पर अतिरिक्त सहायता दी जाती है, ताकि बालिका आगे की पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हो।
4. 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर: यदि बालिका अविवाहित है और उसने अपनी शिक्षा जारी रखी है, तो उसकी परिपक्व राशि (मैच्योरिटी अमाउंट) प्रदान की जाती है, जिसका उपयोग बालिका की उच्च शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण या आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जा सकता है।
इस तरह चरणबद्ध वित्तीय सहायता प्रणाली न केवल बालिका की शिक्षा को निरंतर बनाए रखती है, बल्कि माता-पिता को यह भरोसा भी देती है कि बेटी का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित है। इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू बालिकाओं की शिक्षा है।
कई परिवार आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की पढ़ाई बीच में ही छुड़वा देते हैं। लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि माता-पिता को बेटियों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करती है और ड्रॉपआउट दर को कम करने में मदद करती है।
इस योजना की पात्रता के मानदंड क्या हैं।
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं जो निम्नानुसार है।
1. बालिका एक भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
2. परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत या सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा में होना चाहिए।
3. बालिका अविवाहित हानो आवष्यक हैं।
4. बालिका नियमित रूप से स्कूल जाती हो।
5. परिवार में दो से अधिक जीवित संतान न हो (राज्य अनुसार नियम बदल सकते हैं)
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:
इस योजना के लिए आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेजो कि आवष्यकता होगीं:
1. बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
2. बालिका के माता-पिता का आधार कार्ड
3. निवास प्रमाण पत्र
4. आय प्रमाण पत्र
5. बैंक पासबुक की कॉपी
6. बालिका के स्कूल प्रमाण पत्र की प्रति (यदि लागू हो)
लोडो बालिका प्रोत्साहन योजना के आवेदन की प्रक्रिया क्या हैं।
इस बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है। सामान्यतः आवेदन के तरीके निम्न हो सकते हैंः-
आप इस योजना के आवेदन के लिए किसी भी नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क कर सकते हैं एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते और साथ हीं राज्य सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैंे।
आवेदन के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेजों की जाँच की जाती है और पात्र पाए जाने पर लाभ प्रदान किया जाता है।
इस योजना से समाज में बेटियों के प्रति नजरिया बदलने में मदद मिली है। आर्थिक सहायता मिलने से माता-पिता बेटियों की शिक्षा को बोझ नहीं बल्कि निवेश के रूप में देखने लगे हैं।
इससे बाल विवाह की घटनाओं में भी कमी आती है और बेटियाँ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ पाती हैं।
निष्कर्ष
लाडो बालिका प्रोत्साहन योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि बेटियाँ समान अधिकार और अवसर की हकदार हैं। यदि इस योजना का सही तरीके से लाभ उठाया जाए, तो यह देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
